हेलीकॉप्टर 1,300 किलोग्राम राहत सामग्री लेकर उत्तरी सिक्किम के भूस्खलन प्रभावित छातेन रवाना
गंगटोक, शनिवार, 07 जून 2025। सैन्यकर्मियों और नागरिकों के लिए 1,300 किलोग्राम राहत सामग्री लेकर एक हेलीकॉप्टर शनिवार को यहां पाकयोंग हवाई अड्डे से उत्तरी सिक्किम के भूस्खलन प्रभावित छातेन रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पांच अधिकारियों को लेकर एमआई-17 हेलीकॉप्टर शनिवार सुबह हवाई अड्डे से रवाना हुआ और वहां से कुछ सैन्यकर्मियों को लेकर वापस लौटेगा। भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के कारण उत्तरी सिक्किम में सड़क संपर्क बाधित होने के बाद छातेन में फंसे 140 से अधिक पर्यटकों को बचाने के लिए कई हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है। छातेन में एक जून को हुए भूस्खलन के कारण तीन सैनिकों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य घायल हुए हैं और छह अन्य लापता हैं। लापता लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
Similar Post
-
फॉर्म-7 दाखिल करना अपराध नहीं, ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज न किए जाएं: अशोक
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। कर्नाटक विधानसभा में नेता प् ...
-
लाल किले की रामलीला में केवट की भूमिका निभाएंगे मनोज तिवारी
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। अभिनेता-गायक और भारतीय जनता ...
-
येदियुरप्पा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस ये ...
