केरल के वायनाड में डॉपलर रडार लगाया जाएगा
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 जून 2025। केन्द्रीय मौसम विभाग केरल सरकार की मांग पर मौसम की स्थिति की निगरानी के लिए वायनाड में डॉपलर मौसम रडार लगाएगा। करीब सौ किलोमीटर के क्षेत्र में मौसम की निगरानी करने वाला एक्स-बैंड रडार पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक को भी लाभ पहुंचाएगा। बारािश के बादलों की अनूठी विशेषताओं का अध्ययन करने के लिए रडार प्रणाली भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बैंगलुरु द्वारा विकसित किया गया है। केरल वायनाड में 2010 से रडार प्रणाली लगाने की मांग कर रहा है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की उपस्थिति में वायनाड के पुलपल्ली स्थित पजहस्सिराजा कॉलेज में प्रणाली स्थापित करने के लिए बुधवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
