मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल
इंफाल, शुक्रवार, 13 जून 2025। मणिपुर में राजधानी सहित पांच जिलों में शुक्रवार सुबह छह बजे इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। इंटरनेट पर बार-बार प्रतिबंध से सामान्य सरकारी और निजी तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गंभीर असर पड़ा एवं शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन अरामबाई टेंगोल (एटी) के नेता की गिरफ्तारी के बाद सात जून की रात 11.45 बजे से राज्य की राजधानी समेत पांच जिलों में इंटरनेट पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया था। राज्य सरकार ने प्रतिबंध के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया। एटी ने अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध में दस दिन बंद की घोषणा की लेकिन तीसरे दिन इसे वापस ले लिया। शुरुआती प्रतिबंध आदेश पांच दिनों के लिए था और यह गुरुवार रात 11.45 बजे समाप्त हो गया। गृह आयुक्त एन अशोक कुमार के देर रात के आदेश से प्रतिबंध को 13 जून की सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया था।
Similar Post
-
लालकिला कार बम विस्फोट मामले में एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
नई दिल्ली, बुधवार, 14 मई 2026। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ल ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
