अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर एनएसजी टीम तैनात
अहमदाबाद, शनिवार, 14 जून 2025। अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर केंद्रीय और राज्य सरकार की एजेंसियों के अलावा, राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) की एक टीम को तैनात किया गया है। इस विमान दुर्घटना में 265 लोगों की मौत हो गई थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एनएसजी टीम राहत कार्यों में अन्य एजेंसियों की सहायता के लिए घटनास्थल पर है और उसके पास कोई जांच करने की शक्ति नहीं है। बृहस्पतिवार को लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान - बोइंग 787 ड्रीमलाइनर - में 242 लोग सवार थे लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह मेघाणीनगर इलाके में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में करीब 265 लोगों की मौत हो गई। एनएसजी कमांडो को छात्रावास भवन में दुर्घटना स्थल पर देखा गया, जहां दुर्घटना के बाद से विमान का पिछला हिस्सा फंसा हुआ है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो, डीजीसीए, अहमदाबाद अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस सहित अन्य एजेंसियां इस घटना की जांच में शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारियों ने भी शुक्रवार को मेघाणीनगर में दुर्घटनास्थल का दौरा किया था।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
