अवनि हुलेनकोर्ट महिला ओपन में दूसरे स्थान पर बरकरार
हुलेनकोर्ट (बेल्जियम), शनिवार, 14 जून 2025। भारत की अवनि प्रशांत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे दौर में तीन अंडर 69 का कार्ड खेल कर यहां लेडीज यूरोपीय टूर के हुलेनकोर्ट महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बरकरार रखी। बेंगलुरू की रहने वाली इस 18 वर्षीय खिलाड़ी का कुल स्कोर अब सात अंडर पर है और वह शीर्ष पर चल रही जर्मनी की हेलेन ब्रीम (68-68) से सिर्फ एक स्ट्रोक पीछे है। कट में जगह बनाने वाली अन्य भारतीय खिलाड़ियों में दीक्षा डागर (72-73) संयुक्त 38वें स्थान पर और त्वेसा मलिक (76-70) संयुक्त 50वें स्थान पर हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य भारतीय खिलाड़ी वाणी कपूर (76-73), स्नेहा सिंह (74-75), अमनदीप द्राल (74-76) और हिताशी बक्शी (79-74) कट में जगह बनाने से चूक गयी।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
