तलवार ने चेक गणराज्य में कट में प्रवेश किया
ब्रनो (चेक गणराज्य), शनिवार, 14 जून 2025। भारतीय गोल्फर सप्तक तलवार राइफेनबैंक गोल्फ चैलेंज के दूसरे दिन एक अंडर 70 का कार्ड खेलने के बाद कट में जगह बनाने में सफल रहे। शुरुआती दौर में 72 का कार्ड खेलने वाले तलवार ने इवन पार 142 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 60वें स्थान पर रहते हुए कट में प्रवेश किया। तलवार ने दूसरे दौर दो बोगी के मुकाबले तीन बर्डी लगाई। तालिका में शीर्ष पर काबिज चार खिलाड़ियों का स्कोर 10 अंडर है। इसमें स्पेन के सेबेस्टियन गार्सिया (65-67), इंग्लैंड के जोशुआ बेरी (68-64), वेल्श के स्टुअर्ट मैनले (66-66) और अमेरिका के पामर जैक्सन (65-67) के नाम शामिल है।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
