उत्तराखंड में हुए हेलीकॉप्टर हादसे से व्यथित हूं: ममता बनर्जी
कोलकाता, रविवार, 15 जून 2025। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि वह उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे से व्यथित हैं। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर चालक, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के एक कर्मचारी और पांच तीर्थयात्रियों सहित सात लोगों की मौत हो गई।
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज सुबह एक और नागरिक विमानन हादसे की दुखद खबर आई है और इस बार उत्तराखंड के केदारनाथ-गौरीकुंड-गुप्तकाशी क्षेत्र से। हेलीकॉप्टर में एक बच्चे और चालक सहित कुल सात लोग सवार थे।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘हम बचाव और खोज अभियान का परिणाम सामने आने का इंतजार कर रहे है। मेरी प्रार्थनाएं हेलीकॉप्टर में सवार प्रत्येक व्यक्ति के साथ हैं।’’ अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर सुबह करीब साढ़े पांच बजे केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ था और थोड़ी ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे का स्थल गौरीकुंड से लगभग पांच किलोमीटर ऊपर ‘गौरी माई खरक’ के पास बताया गया है।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
