नीमराना में राजस्थान गैस के एलएनजी स्टेषन के लिए भूमि पूजन
- 56 किलोलीटर भण्डारण क्षमता के बनेंगे दो स्टोरेज टेंक
जयपुर, बुधवार, 18 जून 2025। राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के पहले लिक्विफाईड नेचुरल गैस एलएनजी स्टेशन की स्थापना के लिए गैल इण्डिया के कार्यकारी निदेशक श्री कपिल जैन, मुख्यमहाप्रबंधक श्री एसके गुप्ता और प्रबंध निदेशक आरएसजीएल श्री रणवीर सिंह ने नीमराना में बुधवार को भूमि पूजन किया। राज्य में एलएनजी प्लांट लगने से एलएनजी वाहनों की भविष्य की ईंधन मांग को राज्य से ही पूरा किया जा सकेगा। इस रुट से आने वाले माल वाहनों और माइंनिग सेक्टर के वाहनों की ईंधन की जरुरत इस एलएनजी ईंधन से भी हो सकेगी।
आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक श्री रणवीर सिंह ने बताया कि नीमराना रीको एरिया में बुधवार को भूमि पूजन किये गये परिसर में 56 किलो लीटर भण्डारण क्षमता के दो स्टोरेज टेंक के साथ ही एलएनजी उपलब्ध कराने के लिए डिस्पेंसर लगाये जाएंगे। इस पर लगभग 15 करोड़ रु. की लागत आयेगी। उन्होंने बताया कि इससे डीजल के स्थान पर इको फ्रेंडली ईंधन की उपलब्धता के साथ ही सस्ता ईंधन उपलब्ध हो सकेगा। लंबी दूरी के वाहनों के लिए लिक्विफाईड नेचुरल गैस सस्ती होने के साथ ही ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देगी।
रणवीर सिंह ने बताया कि आरपीसीएल और गैल गैस के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस द्वारा एलएनजी स्टेशन की स्थापना अग्रणी कदम है। इस समय राजस्थान स्टेट गैस द्वारा नीमराना, कूकस पर सीएनजी स्टेशनों के संचालन के साथ ही कोटा में सीएनजी और डीपीएनजी की संरचनात्मक सुविधा के विस्तार और वितरण का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर रीको के स्थानीय प्रभारी श्री राहुल भट्ट, श्री कृष्ण गोपाल कौशिक, गैल के महाप्रबंधक श्री के जे सिंह, श्री मनीष गोयल, श्री प्रवीण कुमार, आरएसजीएल के डीजीएम श्री विवेक रंजन, श्री अतुल कुमार शुक्ला के साथ ही श्री ईश्वर गोयल, सहित गैल, आरएसजीएल व रीको के अधिकारी उपस्थित रहे।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
