तेलंगाना : बेगमपेट हवाई अड्डे में बम होने की सूचना फर्जी निकली
हैदराबाद, बुधवार, 18 जून 2025। हैदराबाद स्थित बेगमपेट हवाई अड्डे में बम होने की सूचना ईमेल के जरिए दी गई। हालांकि जांच के बाद यह सूचना फर्जी पाई गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हवाई अड्डा प्राधिकरण को बुधवार सुबह ईमेल मिला जिसके बाद बम निष्क्रिय दल और अन्य सुरक्षा शाखाओं ने हवाई अड्डे की अच्छी तरह से तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान अग्निशमन सेवा को भी तैनात किया गया। हालांकि बम की सूचना फर्जी पाई गई। मामले की जांच की जा रही है। शहर के मध्य में स्थित बेगमपेट हवाई अड्डे का इस्तेमाल यात्री सेवाओं के लिए नहीं होता और यहां से सिर्फ वीआईपी विमानों का परिचालन होता है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
