उमर और फारूक अब्दुल्ला ने वंदे भारत ट्रेन से श्रीनगर से कटरा तक की यात्रा की
कटरा/जम्मू, गुरुवार, 19 जून 2025। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके पिता डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को वंदे भारत ट्रेन से श्रीनगर से कटरा तक की यात्रा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कटरा पहुंचने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। श्रीनगर से कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन का हाल ही में उद्घाटन हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक नेकां प्रमुख और उनके सलाहकार नसीर असलम वानी के साथ मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बृहस्पतिवार सुबह कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। फारूक अब्दुल्ला ने 10 जून को श्रीनगर से कटरा तक ट्रेन से यात्रा की थी। तब उन्होंने कहा था कि वह यह देखकर अभिभूत हैं कि कश्मीर अंततः देश के रेल नेटवर्क से जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह जून को अपनी जम्मू-कश्मीर यात्रा के दौरान श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया था।
Similar Post
-
फॉर्म-7 दाखिल करना अपराध नहीं, ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज न किए जाएं: अशोक
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। कर्नाटक विधानसभा में नेता प् ...
-
लाल किले की रामलीला में केवट की भूमिका निभाएंगे मनोज तिवारी
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। अभिनेता-गायक और भारतीय जनता ...
-
येदियुरप्पा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस ये ...
