जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा : सिसोदिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 20 जून 2025। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीति से प्रेरित होकर जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार हर मामले में विफल हो गयी है। सिसोदिया ने क्लासरूम घोटाला मामले में पूछताछ में शामिल होने दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) दफ्तर जाने से पहले पत्रकारों से शुक्रवार को कहा, 'दिल्ली में शानदार स्कूल बने और अच्छी पढ़ाई हुई। दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत शानदार काम हुआ जिसे सारा देश जानता है, लेकिन भाजपा राजनीति से प्रेरित होकर अपनी एजेंसी का दुरुपयोग करके इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करती है और फिर आज मुझे एसीबी ने बुलाया है। यह बात मैं एसीबी के सामने रखूंगा, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं यह पूरी तरीके से राजनीति से प्रेरित मामला है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके पिछले 10 वर्षों में हमारे एक-एक नेता की पूरी जिंदगी खंगाल डाली, लेकिन इनको कुछ नहीं मिला। एजेंसियां केवल और केवल फर्जी प्राथमिकी करती है और बाद में कुछ भी नहीं निकलता है। इस मामले में भी यही होने वाला है। आप नेता ने कहा कि इस मामले के बारे में आप सबके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने उन पर यह आरोप लगाया था और जब मैंने उनके ऊपर मानहानि का मुकदमा किया तो वह जमानत लेकर अभी भी बचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का ध्यान भटकने के लिए इस तरह के मामले दर्ज करती है। उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार आई है लगातार बिजली कटौती हो रही है, प्राइवेट स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे हैं, सड़कों का बुरा हाल है और एक दिन की बारिश में राजधानी में चारों तरफ़ जल भराव हो गया।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
