‘आप’ नेताओं ने जो किया उन्हें भुगतना पड़ेगा : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, शुक्रवार, 20 जून 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने जो किया उन्हें उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। श्रीमती गुप्ता ने 'आप' नेता मनीष सिसोदिया को क्लासरूम घोटाला मामले में दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) द्वारा पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'जल्द ही इन सभी को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। अभी तो अरविंद केजरीवाल को भी पंजाब से दिल्ली लौटना पड़ेगा। उन्होंने 'आप' नेताओं को भगोड़ा करार देते हुए कहा, 'दिल्ली की जनता को ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं है। जो कर्म किया है उसे भुगतना पड़ेगा।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
