हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी, जांच प्रारंभ
ऊना, शुक्रवार, 20 जून 2025। हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस विधायक राकेश कालिया को सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष रूप से दी गई जान से मारने की धमकी के मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने कुख्यात गैंगस्टर अमरीश राणा की गिरफ्तारी पर फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी। इस पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘लोग फिर से तलवार मांग रहे हैं।’’ जिस पर एक अन्य व्यक्ति ने जवाब दिया, ‘‘इस बार इसका इस्तेमाल केवल एक राजनेता पर किया जाएगा।’’ यह पूछे जाने पर कि ‘‘किस अपराध के लिए?’’ तो व्यक्ति ने कहा, ‘‘केवल उपमुख्यमंत्री और विधायक राकेश कालिया ही जानेंगे।’’
अधिकारी ने बताया कि बातचीत का संज्ञान लेते हुए शिकायतकर्ता अरुण कुमार ने पुलिस को सूचित किया और बृहस्पतिवार रात हरोली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री हरोली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं वहीं कालिया गगरेट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। धमकी के संबंध में दोनों की प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं मिल सकी है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी देने वालों का गैंगस्टर राणा से कहीं कोई संबंध तो नहीं है। ऊना के पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा, ‘‘ जांच जारी है और साइबर टीम अपराधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
