बिहार के नालंदा जिले में बाढ़ जैसे हालात
पटना, शनिवार, 21 जून 2025। बिहार के नालंदा जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, क्योंकि पड़ोसी राज्य झारखंड में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद फल्गू नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से कुछ छोटे बांधों के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘19 जून को फल्गू नदी में जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण अधिकारियों ने उदेरास्थान बैराज (जहानाबाद में) से 73,000 क्यूसेक पानी छोड़ा। बैराज से पानी छोड़े जाने से कुछ छोटे बांधों के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे नालंदा जिले के हिलसा, कराईपरसुराय और एकंगरसराय के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।’’ संबंधित अधिकारी प्रभावित लोगों को भोजन के पैकेट और पीने के पानी सहित राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। प्रभावित व्यक्तियों के लिए अस्थायी टेंट लगाए गए हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए इलाके में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीम तैनात की गई हैं।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
