अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर
रायपुर, रविवार, 22 जून 2025। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि आज श्री शाह शहीद अपर पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे की तेरहवीं में शामिल होंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन करेंगे। इस कार्यक्रम में सभी सांसद, विधायक, विश्वविद्यालय के विभाग प्रमुख और फॉरेंसिक साइंस के लेक्चरर मौजूद रहेंगे। शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री बस्तर के अबूझमाड़ कैम्प का भी दौरा कर सुरक्षा बलों के कमांडर और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। श्री शाह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
