पंजाब में जासूसी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 22 जून 2025। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी फौजी और साहिल मसीह के रूप में हुई है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक विश्वस्त सूचना के आधार पर शुरू किए गए अभियान में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया।’’
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सिंह पाकिस्तान की आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में था और उस पर ‘पेन ड्राइव’ के माध्यम से संवेदनशील और गोपनीय जानकारी साझा करने का शक है। यादव ने कहा, ‘‘मामले में शामिल आईएसआई के मुख्य संचालक की पहचान राणा जावेद के रूप में हुई है।’’ उन्होंने बताया कि आईएसआई के गुर्गों से संपर्क करने के लिए इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जासूसी-आतंकवाद के व्यापक नेटवर्क को खत्म करने और सभी सहयोगियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।’’
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
