दिल्ली को स्मार्ट और सुंदर बनाने पर काम जारी : प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 27 जून 2025। दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राष्ट्रीय राजधानी को "स्मार्ट और सुंदर" बनाना है और इसके लिए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है जिसमें यमुना रिवरफ्रंट का निर्माण भी शामिल है। शुक्रवार को रियल एस्टेट क्षेत्र में महिला उद्यमियों के लिए आयोजित एक समारोह में वर्मा ने रियल एस्टेट क्षेत्र में काम करने वालों से इन पहलों को विकसित करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए। पीडब्ल्यूडी मंत्री वर्मा ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार की कई उपलब्धियां भी गिनाईं। वर्मा ने कहा, "हमारा लक्ष्य एक स्मार्ट और सुंदर शहर बनाना है। दिल्ली सरकार यमुना रिवरफ्रंट परियोजना और अन्य परियोजनाओं पर काम कर रही है। मैं रियल एस्टेट क्षेत्र से सुझाव आमंत्रित करता हूं कि हम इस पर कैसे आगे बढ़ सकते हैं।"
Similar Post
-
पंजाब में छह उपायुक्तों समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। पंजाब सरकार ने छह उपायुक्तों (ड ...
-
असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, चार लोग घायल
गुवाहाटी, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
मेरठ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरप ...
