गुलाम नबी आजाद नीत डीपीएपी से अलग हुए दो नेता कांग्रेस में शामिल
श्रीनगर, शुक्रवार, 27 जून 2025। गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) में कुछ समय तक रहने के बाद जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व मंत्री शुक्रवार को कांग्रेस में लौट आए। ताज मोहिउद्दीन और गुलाम मोहम्मद सरूरी यहां पार्टी कार्यालय में फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रभारी महासचिव नासिर हुसैन, केंद्र शासित प्रदेश के पार्टी प्रमुख तारिक हमीद कर्रा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मोहिउद्दीन और सरूरी का पार्टी में स्वागत किया।
बारामूला जिले के उरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहिउद्दीन ने अगस्त 2022 में कांग्रेस छोड़ दी थी और आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर डीपीएपी में शामिल हो गए। बाद में अगस्त 2024 में मोहिउद्दीन ने डीपीएपी छोड़ दी और पिछले साल एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन असफल रहे। सरूरी अगस्त 2022 में कांग्रेस से डीपीएपी में चले गए थे। उन्होंने इंदरवाल से चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिलने के बाद आजाद की पार्टी छोड़ दी थी।
Similar Post
-
फॉर्म-7 दाखिल करना अपराध नहीं, ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज न किए जाएं: अशोक
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। कर्नाटक विधानसभा में नेता प् ...
-
लाल किले की रामलीला में केवट की भूमिका निभाएंगे मनोज तिवारी
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। अभिनेता-गायक और भारतीय जनता ...
-
येदियुरप्पा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस ये ...
