कर्नाटक : मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सत्तारूढ़ कांग्रेस में कलह की खबरों को किया खारिज
बेंगलुरु, शुक्रवार, 27 जून 2025। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस में कलह की खबरों को शुक्रवार को खारिज कर दिया। सिद्धरमैया ने लोगों से सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना के इस बयान को नजरअंदाज करने को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस में सत्ता के कई केंद्र हैं। राजन्ना ने बृहस्पतिवार को कहा था कि सितंबर के बाद कर्नाटक में राजनीतिक घटनाक्रम बदलेगा। मंत्री के इस बयान को कर्नाटक में संभावित नेतृत्व परिवर्तन का संकेत माना जा रहा है।
सिद्धरमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह कहां है। राजन्ना ने बस इतना कहा है कि राजनीतिक घटनाक्रम का विकास हो रहा है। उन्होंने यह नहीं कहा कि ऐसी-ऐसी चीजें होंगी।’’ मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर आप अटकलें लगाने वाली खबर लिखते हैं तो क्या किया जा सकता है। इसे नजरअंदाज करना ही बेहतर है।’’ उन्होंने राजन्ना के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि कर्नाटक में कांग्रेस में सत्ता के कई केंद्र हैं। राजन्ना ने कहा था, ‘‘कर्नाटक में 2013-18 के दौरान सत्ता का सिर्फ एक ही केंद्र था। अब कई हैं - एक, दो, तीन।’’
Similar Post
-
फॉर्म-7 दाखिल करना अपराध नहीं, ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज न किए जाएं: अशोक
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। कर्नाटक विधानसभा में नेता प् ...
-
लाल किले की रामलीला में केवट की भूमिका निभाएंगे मनोज तिवारी
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। अभिनेता-गायक और भारतीय जनता ...
-
येदियुरप्पा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस ये ...
