टायर में खराबी के कारण इंडिगो का विमान रांची में उतारा गया: अधिकारी
रांची, शनिवार, 28 जून 2025। कोलकाता से पटना के लिए रवाना हुए इंडिगो के एक विमान को टायर में खराबी की वजह से शुक्रवार दोपहर में यहां स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतारा गया। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता से आने वाली उड़ान को पटना और फिर लखनऊ जाना था। हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने कहा, ‘‘सुरक्षा कारणों से विमान को उतारा गया।’’ उन्होंने बताया कि पटना के यात्रियों को सड़क मार्ग से भेजा गया, जबकि लखनऊ जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से अन्य उड़ानों से भेजा गया।
Similar Post
-
पंजाब में छह उपायुक्तों समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। पंजाब सरकार ने छह उपायुक्तों (ड ...
-
असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, चार लोग घायल
गुवाहाटी, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
मेरठ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरप ...
