कालीगंज विस्फोट मामले में पुलिस ने चार और लोगों को किया गिरफ्तार
कोलकाता, शनिवार, 28 जून 2025। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कालीगंज में हुए बम विस्फोट में एक लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों समेत चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात छापेमारी के दौरान रहीबुल शेख और नवाब शेख को बरहामपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य को पूर्वी बर्धमान के कटवा से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कालीगंज विस्फोट मामले में इन लोगों के नाम प्राथमिकी में दर्ज हैं। हमने उन्हें कल रात गिरफ्तार कर लिया और आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। हम जल्द उनसे पूछताछ शुरू करेंगे।’’ उन्होंने बताया कि चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दंगा, जानबूझकर चोट पहुंचाना और गैर इरादतन हत्या आदि शामिल हैं। कालीगंज सीट पर उपचुनाव के नतीजों की आधिकारिक घोषणा से पहले ही मोलंडी गांव में शुरू हुई तृणमूल कांग्रेस की जश्न की रैली से कथित तौर पर फेंके गए बमों में विस्फोट होने से 23 जून की दोपहर को 13 वर्षीय तमन्ना खातून की मौत हो गई थी। इससे पहले, इस मामले में संलिप्तता के आरोप में इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
