दिल्ली: मानसून के बीच कृत्रिम वर्षा परियोजना अगस्त अंत तक के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 जुलाई 2025। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून पहुंचने के बीच वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए प्रायोगिक आधार पर 'क्लाउड सीडिंग प्रोजेक्ट' (कृत्रिम वर्षा कराने की परियोजना) को अगस्त अंत तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इसका समय बदले जाने की घोषणा की और कहा कि जारी बारिश के कारण शायद आदर्श परिस्थितियां नहीं होंगी और इससे वांछित परिणाम नहीं मिलेंगे। पिछले सप्ताह उन्होंने बताया था कि 'क्लाउड सीडिंग' के लिए प्रारंभिक समयावधि चार जुलाई से 11 जुलाई के बीच निर्धारित की गई थी, क्योंकि तीन जुलाई से पहले परिस्थितियां उपयुक्त नहीं थीं।
हालांकि, मौसम विशेषज्ञों के साथ परामर्श के बाद और वर्तमान मौसम पैटर्न के मद्देनजर परियोजना टीम ने एक संशोधित समय-सीमा 30 अगस्त से 10 सितंबर तक प्रस्तावित की है, क्योंकि संभावना है कि इस दौरान मानसून लौटने लगेगा। यह अभियान आईआईटी कानपुर के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग द्वारा भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के विशेषज्ञों के साथ समन्वय करके, सेसना 206-एच विमान (वीटी-आईआईटी) का उपयोग करके किया जाना है।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
