दीक्षा आयरिश ओपन में कट में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय
किल्डारे (आयरलैंड), शनिवार, 05 जुलाई 2025। दीक्षा डागर दूसरे दौर में 73 का स्कोर बनाकर यहां केपीएमजी महिला आयरिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में कट में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रही। दीक्षा पहले दो दौर के बाद संंयुक्त 56वें स्थान पर थीं। यह लगातार 11वां मौका था जबकि उन्होंने किसी टूर्नामेंट के कट में जगह बनाई। इससे उनके प्रदर्शन में निरंतरता का पता चलता है। आयरिश ओपन में भाग लेने वाली भारत की अन्य तीन खिलाड़ी कट में जगह बनाने में असफल रही। इन खिलाड़ियों में अवनि प्रशांत (74) एक स्ट्रोक से चूक गईं और त्वेसा मलिक (78) और हिताशी बख्शी (83) काफी पीछे रहीं।
Similar Post
-
कोशिश कर रहा हूं कि बल्लेबाज मेरी गेंद का अनुमान नहीं लगा पाएं: होल्डर
मुंबई, रविवार, 15 फरवरी 2026। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जैसन हो ...
-
इटली को हराकर सुपर आठ में जगह पक्की करने उतरेगा इंग्लैंड
कोलकाता, रविवार, 15 फरवरी 2026। दो बार का चैंपियन इंग्लैंड सोमव ...
-
नेपाल पर बड़ी जीत से सुपर आठ में पहुंचा वेस्टइंडीज
मुंबई, रविवार, 15 फरवरी 2026। अनुभवी ऑलराउंडर जैसन होल्डर की अग ...
