शर्मा, अहलावत जर्मनी में कट से चूके
म्यूनिख, शनिवार, 05 जुलाई 2025। भारत के शुभंकर शर्मा और वीर अहलावत यहां गोल्फ क्लब म्यूनिख ईचेनरीड में बीएमडब्ल्यू इंटरनेशनल ओपन में कट से चूक गए। शर्मा ने दो राउंड में 74-68 के साथ कुल दो अंडर का स्कोर बनाया, लेकिन एक शॉट से कट मेंं जगह नहीं बना पाए। अहलावत ने भी इतना ही स्कोर बनाया और वह भी एक शॉट से कट से चूक गए। यह लगातार सातवां टूर्नामेंट है जिसमें शर्मा कट में जगह बनाने में नाकाम रहे। अहलावत पिछले छह टूर्नामेंट में तीसरी बार कट में जगह नहीं बना पाए। इस बीच डेविस ब्रायंट ने 63 का शानदार नौ अंडर पार स्कोर बनाकर दो शॉट की बढ़त बना ली।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
