स्टालिन ने मारन बंधुओं से विवाद को आपसी सहमति से हल करने का आग्रह किया
चेन्नई, गुरुवार, 10 जुलाई 2025। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद दयानिधि मारन और उनके बड़े भाई एवं सन टीवी नेटवर्क के अध्यक्ष कलानिधि मारन से सन टीवी नेटवर्क के शेयरों पर विवाद को आपसी सहमति में हल करने का अनुरोध किया है। एक विश्वसनीय सूत्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि द्रमुक अध्यक्ष ने हाल ही में मारन बंधुओं से परिवार के हित में मतभेद को सुलझाने के लिए कहा था। हालांकि, मारन भाइयों ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उनके बीच मतभेदों को दूर करने की कवायद तब शुरू हुई है जब एक महीने पहले दयानिधि ने अपने बड़े भाई, भाभी और छह अन्य लोगों को एक कानूनी नोटिस भेजा। उन्होंने आरोप लगाया कि कलानिधि ने मौजूदा बहुसंख्यक शेयरधारकों के 'परामर्श या अनुमोदन' के बिना खुद को सन टीवी के 60 प्रतिशत शेयर आवंटित किए और इस प्रकार बहुसंख्यक शेयरधारक बन गए।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
