इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आकर्षण का केंद्र होंगे सुमित अंतिल
बेंगलुरू, गुरुवार, 10 जुलाई 2025। दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल शुक्रवार से यहां कांतीरावा स्टेडियम में शुरू हो रही इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुख्य आकर्षण होंगे। यह सितंबर में होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अंतिम क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है। इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में भारत के 262 खिलाड़ी भाग लेंगे , जो नयी दिल्ली में होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के पास आखिरी मौका होगा।
अंतिल के अलावा प्रवीण कुमार (ऊंची कूद, टी 44), दो बार के पैरालंपिक रजत पदक विजेता योगेश कथुनिया (डिस्कस थ्रो, एफ 56), धर्मबीर नैन (क्लब थ्रो, एफ 51), रिंकू हुड्डा (भाला फेंक, एफ 46) और सिमरन (100 मीटर और 200 मीटर, टी 12) के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा, ‘‘मैं प्रत्येक एथलीट को शुभकामनाएं देता हूं और उनकी अद्भुत प्रतिभा को देखने के लिए उत्सुक हूं।’’
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
