अमरनाथ यात्रा: जम्मू आधार शिविर से 7,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
जम्मू, रविवार, 13 जुलाई 2025। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रविवार को 7,049 तीर्थयात्रियों का 12वां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 1,423 महिलाओं, 31 बच्चों और 136 साधुओं व साध्वियों सहित तीर्थयात्री तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलग-अलग काफिलों में अनंतनाग के नुनवान-पहलगाम और गांदरबल के बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि 4,158 तीर्थयात्री 148 वाहनों के काफिले में पहलगाम आधार शिविर जा रहे हैं, जबकि 138 वाहनों में सवार 2,891 तीर्थयात्री बालटाल मार्ग पर बढ़ रहे हैं। अमरनाथ की 38 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा तीन जुलाई को दोनों मार्गों से शुरू हुई और यह नौ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। अब तक लगभग 1.83 लाख तीर्थयात्री इस मंदिर में दर्शन-पूजन कर चुके हैं।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
