लद्दाख में एक टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
कारगिल, बुधवार, 16 जुलाई 2025। लद्दाख के करगिल जिले में गुमरी के पास बुधवार को एक यात्री वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह करीब 5.45 बजे हुई जब टेंपो ट्रैवलर द्रास से श्रीनगर जा रहा था। दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दो लोग मौके पर ही मृत पाए गए और 15 अन्य को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से आठ की हालत गंभीर बताई गई है।
Similar Post
-
आप की भाजपा सरकार से राजधानी की सभी अग्निकांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की ...
-
प्रकाश चिक बराइक ने तृणमूल कांग्रेस एवं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, गुरुवार, 11 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज् ...
-
झारखंड में दो-तीन में मानसून के पहुंचने की संभावना : आईएमडी
रांची, गुरुवार, 11 जून 2026। झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो. त ...
