राजस्थान के अनेक स्थानों पर बारिश का दौर जारी
जयपुर, रविवार, 20 जुलाई 2025। राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्सों के कुछ भागों में हल्की से मध्यम और एक दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान राज्य के पश्चिमी भाग के कई स्थानों पर हल्की से भारी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 8.30 बजे तक समाप्त हुए बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक बारिश माउंट आबू तहसील में दर्ज की गई, जो 145 मिमी थी । जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में एक तंत्र दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है। रविवार को जैसलमेर व आसपास क्षेत्र को छोड़कर शेष अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत की प्रबल संभावना है।
उन्होंने बताया कि 21-22 जुलाई को उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश में कमी आएगी। हालांकि, कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। विभाग के अनुसार राज्य में शनिवार को सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2026 विधानसभा में पारित
- बदली परिस्थितियों में संशोधन प्रासंगिक
जयपु ...
-
खाद्य सुरक्षा पोर्टल के माध्यम से पात्र लाभार्थी जुड़वा सकते हैं नाम - जल संसाधन मंत्री
जयपुर, गुरुवार, 05 मार्च 2026। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह ...
-
नागौर और मेड़ता जिला अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर, गुरुवार, 05 मार्च 2026। राजस्थान में नागौर और मेड़ता जिल ...
