राज्य के दर्जे की मांग को लेकर मार्च के दौरान जम्मू में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
जम्मू, रविवार, 20 जुलाई 2025। जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित मार्च के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। ‘हमारी रियासत हमारा हक’ के बैनर तले कांग्रेस को पिछले दो दिनों में दूसरी बार रैली निकालने के लिए अनुमति नहीं दी गई।श्रीनगर में रविवार को कांग्रेस की रैली को पुलिस ने रोक दिया।कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और पार्टी के महासचिव जी.ए. मीर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता यहां जम्मू मध्य शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय में जुटे। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को ज्ञापन सौंपने के लिए राजभवन तक जुलूस निकालने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने अवरोधकों का इस्तेमाल कर उनके जुलूस को रोक दिया। कर्रा और मीर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Similar Post
-
आप की भाजपा सरकार से राजधानी की सभी अग्निकांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की ...
-
प्रकाश चिक बराइक ने तृणमूल कांग्रेस एवं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, गुरुवार, 11 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज् ...
-
झारखंड में दो-तीन में मानसून के पहुंचने की संभावना : आईएमडी
रांची, गुरुवार, 11 जून 2026। झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो. त ...
