कांग्रेस सांसदों को जाति सर्वेक्षण पर प्रस्तुति देंगे रेवंत रेड्डी
नई दिल्ली, बुधवार, 23 जुलाई 2025। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी राज्य में हुए जाति सर्वेक्षण को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी सांसदों को प्रस्तुति देंगे। रेड्डी बुधवार को दिल्ली पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी बृहस्पतिवार को कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में पार्टी सांसदों के समक्ष तेलंगाना के जाति सर्वेक्षण मॉडल पर एक विस्तृत प्रस्तुति देंगे। प्रस्तुति में इस व्यापक सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली और निष्कर्षों की रूपरेखा प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है। रेड्डी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात कर पार्टी और शासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
