राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण दो बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 जुलाई 2025। राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण गुरुवार को प्रश्नकाल की कार्यवाही नहीं हो सकी और सदन को अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले सदन में अपने छह सदस्यों को उनका कार्यकाल पूरा होने पर भावभीनी विदाई दी। उप सभापति हरिवंश ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों को बताया कि पट्टालि मक्कल काच्चि के अंबुमणि रामदास, द्रविड मुनेत्र कषगम के पी विल्सन, एमडीएमके के वाइको, अन्नाद्रमुक के एम चंद्रशेखरन, द्रमुक के एम शनमुगम और द्रमुक के ही एम मोहम्मद अब्दुल्ला का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है। विभिन्न सदस्यों ने कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों के योगदान की चर्चा की और उनके सक्रिय जीवन कामना की।
सदस्यों को विदाई एवं शुभकामनाएं देने का काम करीब साढ़े बारह बजे तक चला उसके बाद उपसभापति ने श्री हरिवंश ने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू करने की घोषणा की। इसी बीच कांग्रेस के प्रमोद तिवारी कुछ कहने को खड़े हुए और उनके साथ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने शोर शुरू कर दिया। सभापति ने कहा, “यह प्रश्नकाल है, प्रश्नकाल सदस्यों का समय होता है, कृपया आप सभी अपनी सीटों पर वापस जायें और कार्यवाही सुचारू रूप से चलने दें।
उन्होंने कहा, 'अभी तक सदन कितना अच्छी तरह चल रहा था। राज्यसभा कैसे कार्य करती है यह सभी ने देखा, कृपया अपनी सीटों पर वापस जायें और सदन की कार्यवाही चलने दें। हरिवंश ने अपनी अपील के बावजूद सदन में शोर-शराबा बढ़ता देख कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। उल्लेखनीय है कि विपक्ष कल से बिहार की मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रकिया के विरोध में हंगाम कर रहा है। विपक्ष के कुछ सदस्यों ने इसके खिलाफ कार्यस्थगन का नाेटिस दिया था। मानसून सत्र शुरू होने के बाद पहले दो दिन विपक्ष ने पहलगाम आतंकवादी हमले, ऑपरेशन सिन्दूर पर सब काम रोक कर तत्काल चर्चा कराने को लेकर हंगामा किया जिससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हुयी।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
