महाराष्ट्र के रायगढ़ में 88.92 करोड़ रुपये मूल्य की केटामाइन जब्त, चार लोग गिरफ्तार
मुंबई, गुरुवार, 24 जुलाई 2025। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक फैक्टरी से पुलिस ने 88.92 करोड़ रुपये मूल्य की केटामाइन जब्त की और इसके उत्पादन में कथित रूप से शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को महाड एमआईडीसी क्षेत्र के जीते गांव में एक दवा फैक्टरी में छापा मारा। उन्होंने बताया कि छापेमारी विभिन्न टीमों की मदद से की गई और मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) से भी सहायता ली गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी से 88.92 करोड़ रुपये मूल्य की केटामाइन जब्त की गई। केटामाइन का इस्तेमाल बेहोशी की दवा के रूप में किया जाता है। हालांकि, युवा इसका दुरुपयोग आनंद प्राप्त करने के लिए करते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मच्छिंद्र भोसले, सुशांत पाटिल, शुभम सुतार और रोहन गवास के रूप में हुई है, जो इस मादक पदार्थ के निर्माण में शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ(एनडीपीएस) अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
