जयपुर में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन
जयपुर, शुक्रवार, 25 जुलाई 2025। राजस्थान में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर कॉलेज और विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने जयपुर के जेएलएन रोड पर यातायात अवरुद्ध करने का प्रयास भी किया। इन छात्रों राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जेएलएन रोड पर हंगामा किया और यातायात रोकने का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "लगभग 20 प्रदर्शनकारियों को पुलिस थाने ले जाया गया और बाकी छात्रों को तितर-बितर कर दिया गया। वे सड़क पर यातायात अवरुद्ध करने का प्रयास कर रहे थे।" सड़क पर वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी छात्र कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। राज्य में छात्र संघ चुनाव आखिरी बार 2022 कराये गये थे। विधानसभा चुनावों की तैयारियों के कारण 2023 में चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
