महाराष्ट्र के जलगांव से 50 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, तीन गिरफ्तार
मुंबई, शुक्रवार, 25 जुलाई 2025। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पुलिस ने 50 करोड़ रुपये मूल्य का 39 किलोग्राम ‘एम्फेटामाइन’ नामक मादक पदार्थ जब्त किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस जब्ती और एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के साथ कथित सांठ-गांठ के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर चालीसगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात एक कार को रोका। तलाशी लेने के बाद लगभग 50 करोड़ रुपये मूल्य का 39 किलोग्राम एम्फेटामाइन बरामद की गई।
अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित दवा दिल्ली से इंदौर, धुले, चालीसगांव और छत्रपति संभाजी नगर होते हुए बेंगलुरु ले जाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में इस दवा के संभावित प्राप्तकर्ता की पहचान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। एम्फेटामाइन, जिसे ‘स्पीड’ और ‘क्रिस्टल मेथ’ जैसे नामों से जाना जाता है। केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के लिए एक शक्तिशाली उत्तेजक के रूप में काम करती है और इसके चिकित्सीय उपयोग हैं। हालांकि, कई युवा मनोरंजन के लिए इसका दुरुपयोग करते हैं।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
