तमिलनाडु के मंत्री थेनारासु प्रधानमंत्री मोदी को ज्ञापन सौंपेंगे
चेन्नई, शनिवार, 26 जुलाई 2025। तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेनारासु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य में क्रियान्वित की जाने वाली विकास परियोजनाओं पर एक ज्ञापन सौंपेंगे। राज्य सरकार ने शनिवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कई परियोजनाओं के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी को दिए जाने वाले ज्ञापन पर मुख्य सचिव एन मुरुगनंदम के साथ विचार-विमर्श किया। इसमें कहा गया कि ज्ञापन पर विचार-विमर्श के दौरान सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद कनिमोई और शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को सौंपे जाने वाले ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। स्टालिन ने कहा कि चूंकि वह अस्पताल में हैं, इसलिए उन्होंने मुख्य सचिव के माध्यम से ज्ञापन भेजा है और इसे थंगम थेनारासु द्वारा प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा, जो शनिवार रात दो दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु आ रहे हैं।
Similar Post
-
फॉर्म-7 दाखिल करना अपराध नहीं, ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज न किए जाएं: अशोक
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। कर्नाटक विधानसभा में नेता प् ...
-
लाल किले की रामलीला में केवट की भूमिका निभाएंगे मनोज तिवारी
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। अभिनेता-गायक और भारतीय जनता ...
-
येदियुरप्पा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस ये ...
