दीक्षा संयुक्त 39वें स्थान पर रही
आयरशर (स्कॉटलैंड), सोमवार, 28 जुलाई 2025। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर महिला स्कॉटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के चौथे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेलने के बाद नौ स्थान के सुधार के साथ संयुक्त 39वें पायदान पर रही। दीक्षा दूसरे दौर में लचर प्रदर्शन के बाद तीसरे और चौथे दौर में अच्छी वापसी करते हुए ‘मेजर’ स्तर के टूर्नामेंट एआईजी महिला ओपन के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में सफल रही। दीक्षा एक अंडर (69-76-71-71) के स्कोर के साथ शीर्ष 40 में जगह हासिल करने में सफल रही। दीक्षा ने अपना खेल बैक नाइन (10वें होल से) से शुरू किया। वह 12 होल में बोगी करने के बाद 13 होल में डबल बोगी कर बैठी। वह 18वें होल में बर्डी के साथ वापसी करने में सफल रही। उन्होंने इसके बाद फ्रंट नाइन में तीसरे, पांचवें, छठे और सातवें होल में बर्डी लगाई लेकिन आठवें होल में बोगी कर बैठी। इस प्रतियोगिता में भाग ले रही दो अन्य भारतीय प्राणवी उर्स और त्वेसा मलिक कट में जगह बनाने में विफल रही थी।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
