‘प्रलय’ मिसाइल के लगातार दो परीक्षण किए गए: डीआरडीओ
बालासोर, मंगलवार, 29 जुलाई 2025। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मंगलवार को कहा कि उसने ओडिशा तट के पास डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप से ‘प्रलय’ मिसाइल के लगातार दो परीक्षण किए हैं। डीआरडीओ ने कहा कि मिसाइल निर्धारित दिशा में सटीक रूप से आगे बढ़ीं और बिल्कुल सटीकता के साथ निर्धारित लक्ष्य पर पहुंचीं। एजेंसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रलय मिसाइल के लगातार दो परीक्षण 28 और 29 जुलाई 2025 को सफलतापूर्वक किए गए। ये परीक्षण ‘यूजर इवेल्युएशन ट्रायल’ का हिस्सा थे, जिनका उद्देश्य मिसाइल प्रणाली की न्यूनतम और अधिकतम मारक क्षमता को परखना था।’’ रक्षा सूत्रों के मुताबिक, दूसरी ‘प्रलय’ मिसाइल का परीक्षण मंगलवार सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर किया गया। उन्होंने बताया कि मिसाइल सटीकता के साथ निर्धारित लक्ष्य पर पहुंची, जिससे इसके नियंत्रण, मार्गदर्शन और मिशन एल्गोरिद्म की पुष्टि हुई। सूत्रों के अनुसार, मिसाइल की सभी उप-प्रणालियों ने संतोषजनक प्रदर्शन किया।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
