आंध्र प्रदेश के ‘शराब घोटाले’ में एसआईटी ने 11 करोड़ रुपये जब्त किए
अमरावती/हैदराबाद, बुधवार, 30 जुलाई 2025। आंध्र प्रदेश के कथित रूप से 3,500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हैदराबाद के पास एक फार्महाउस से बुधवार को 11 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि आरोपी वरुण पुरुषोत्तम ने इस घोटाले में अपनी भूमिका ‘स्वीकार’ की और महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किया, जिसके बाद छापेमारी की गई और छिपे हुए नकदी भंडार का पता चला। उसने बताया, “पुरुषोत्तम की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसआईटी ने छापेमारी की और हैदराबाद के बाहरी इलाके स्थित फार्महाउस से 11 करोड़ रुपये नकद जब्त किए।”
सूत्र ने बताया कि यह हजारों करोड़ रुपये का घोटाला है और इसमें मुखौटा कंपनियां बनाने, रिश्वतखोरी और राजनीतिक संरक्षण के पहलू शामिल हैं। एक अन्य सूत्र ने बताया कि टीम हाल में की गई छापेमारी के दौरान उजागर हुए वित्तीय लेनदेन और राजनीतिक संबंधों पर बारीकी से नजर रख रही है जिससे इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां और जब्ती होने की संभावना है। पुलिस के अनुसार, यह कथित शराब घोटाला युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की पिछली सरकार के दौरान 2018 से 2024 के बीच हुआ था।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
