कर्नाटक के शिवमोगा में बस खड़े ट्रक से जा टकराई, दो लोगों की मौत
शिवमोगा (कर्नाटक), बुधवार, 30 जुलाई 2025। शिवमोगा में बुधवार तड़के एक निजी बस कथित तौर पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बस कंडक्टर अनप्पा (32) और यात्री हर्षित (25) के रूप में हुई है।यह दुर्घटना शिवमोगा से लगभग 12 किलोमीटर दूर गजानुर के पास हुई, जब बस मंगलुरु से चित्रदुर्ग जिले के चल्लकेरे जा रही थी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस चालक ने सामने से आ रहे एक वाहन की टक्कर से बचने के लिए बस को बाईं ओर मोड़ दिया और खड़े ट्रक से जा टकराया। उन्होंने बताया कि अनप्पा और हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नौ अन्य लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
