गुजरात के कच्छ में 3.3 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं
अहमदाबाद, गुरुवार, 31 जुलाई 2025। गुजरात के कच्छ जिले में बृहस्पतिवार सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। गांधीनगर स्थित आईएसआर ने बताया कि सुबह नौ बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसका केंद्र जिले के बेला से 16 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित था। जिला आपदा प्रतिक्रिया अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। कच्छ जिला भूकंप के लिहाज से ‘अत्यंत उच्च जोखिम’ क्षेत्र है और वहां कम तीव्रता के भूकंप के झटके अक्सर महसूस किए जाते हैं। कच्छ में 2001 में भूकंप ने तबाही मचाई थी। ये पिछले 200 सालों में भारत में तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था। जिले के कई कस्बे और गांव लगभग पूरी तरह बर्बाद हो गए थे, जबकि इस भूकंप के कारण 13,800 लोग मारे गए और 1.67 लाख लोग घायल हो गए थे।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
