सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने मणिपुर के राज्यपाल से की मुलाकात
इंफाल, गुरुवार, 31 जुलाई 2025। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की। राजभवन की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी।बयान के मुताबिक इंफाल के राजभवन में हुई इस बैठक में जनरल द्विवेदी के साथ सेना की पूर्वी कमान के कमांडर समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। राजभवन ने बयान में कहा, ‘‘राज्यपाल ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन पर सेना को हार्दिक बधाई दी। और साथ ही क्षेत्र की सुरक्षा तथा स्थिरता सुनिश्चित करने में भारतीय सेना की अनुकरणीय व्यावसायिकता, प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों की सराहना भी की।’’ इस दौरान बुधवार को इंफाल में शुरू हुए डूरंड कप पर भी चर्चा हुई। राजभवन ने बयान में कहा, ‘‘ सेना प्रमुख ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में निरंतर सहयोग और सक्रिय सुविधा के लिए राज्यपाल और मणिपुर सरकार की सराहना भी की।’’
Similar Post
-
फॉर्म-7 दाखिल करना अपराध नहीं, ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज न किए जाएं: अशोक
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। कर्नाटक विधानसभा में नेता प् ...
-
लाल किले की रामलीला में केवट की भूमिका निभाएंगे मनोज तिवारी
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। अभिनेता-गायक और भारतीय जनता ...
-
येदियुरप्पा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस ये ...
