झारखंड के शिक्षा मंत्री के सिर में लगी चोट, विमान से दिल्ली ले जाया गया
रांची, शनिवार, 02 अगस्त 2025। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार सुबह अपने आवास में बाथरूम में गिर गए, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने यह जानकारी दी। अंसारी ने बताया कि सोरेन को बेहतर इलाज के लिए विमान से दिल्ली ले जाया गया और वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सोरेन को आज सुबह जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों को पता चला कि उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जम गया है। जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे पर मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संवाददाताओं को बताया, “सोरेन को विमान से दिल्ली पहुंचाया गया है। मैंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल के निदेशक से बात की है। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि मंत्री के अस्पताल पहुंचते ही उनका इलाज शुरू कर दिया जाएगा।”
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मुंडा ने कहा कि अचानक दबाव बढ़ने के कारण सोरेन को मस्तिष्काघात हुआ है। उन्होंने कहा, “सोरेन की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।” अंसारी ने बताया, ‘‘रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट पहुंची और खून का थक्का जम गया। मैं लगातार उनके परिजनों के संपर्क में हूं और उनकी हालत पर नजर रख रहा हूं।”
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
