जम्मू-कश्मीर के सांबा में सेना के शिविर के अंदर लावारिस ड्रोन मिला
जम्मू, शनिवार, 02 अगस्त 2025। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक सैन्य शिविर के अंदर एक छोटा लावारिस ड्रोन मिला है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात कुछ सैन्यकर्मियों ने बाड़ी ब्राह्मण छावनी में शिविर के अंदर आपूर्ति डिपो के पास ड्रोन पड़ा देखा। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ड्रोन का इस्तेमाल पास में ही एक विवाह समारोह के लिए किया गया होगा और वह नियंत्रण खोकर शिविर में गिर गया होगा। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन को जांच के लिए स्थानीय थाने को सौंप दिया गया है।
Similar Post
-
फॉर्म-7 दाखिल करना अपराध नहीं, ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज न किए जाएं: अशोक
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। कर्नाटक विधानसभा में नेता प् ...
-
लाल किले की रामलीला में केवट की भूमिका निभाएंगे मनोज तिवारी
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। अभिनेता-गायक और भारतीय जनता ...
-
येदियुरप्पा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस ये ...
