त्रिपुरा में तीन हाथी दांत जब्त, आरोपी फरार
अगरतला, रविवार, 03 अगस्त 2025। त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के एक गांव से तीन हाथी दांत जब्त किए गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार शाम सोनापुर गांव में अयूब अली के मकान पर छापा मारा था। कैलाशहर उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जयंत कर्माकर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘तलाशी के दौरान पुलिस को तीन हाथी दांत मिले। हम मकान के मालिक को गिरफ्तार नहीं कर सके क्योंकि वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गया था।’’ उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। सहायक वन्यजीव अधिकारी शुभांकर दास ने कहा कि ये दांत वयस्क हाथियों के नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट नहीं है कि अली को ये दांत कैसे मिले।’’ उन्होंने कहा कि वन विभाग पुलिस के साथ मिलकर मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
