राजस्थान में इस हफ्ते भी बारिश जारी रहने का अनुमान
जयपुर, सोमवार, 04 अगस्त 2025। राजस्थान के कई हिस्सों में इस हफ्ते भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, आगामी दो-तीन दिन राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में मध्यम और कहीं-कही तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में आगामी चार-पांच दिन छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने एवं अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है।
सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हुई जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक बारिश बयाना (भरतपुर) में (51.0 मिलीमीटर) दर्ज की गई। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में (37.8 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
