शिबू सोरेन को आदिवासी अधिकारों की खातिर किए गए संघर्ष के लिए याद किया जाएगा: पटनायक
भुवनेश्वर, सोमवार, 04 अगस्त 2025। बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें आदिवासी और वंचित वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित उनकी लड़ाई के लिए याद किया जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के निधन के साथ ही उस राजनीतिक युग का अंत हो गया है, जिसमें आदिवासी आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली थी। शिबू सोरेन गुर्दे संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज करा रहे थे।
ओडिशा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे पटनायक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ।’’ ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘वह एक प्रमुख आदिवासी नेता थे और उन्हें आदिवासियों और हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की लड़ाई के प्रति उनके समर्पण के लिए याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके शोक संतप्त परिवार, दोस्तों और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।’’
Similar Post
-
फॉर्म-7 दाखिल करना अपराध नहीं, ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज न किए जाएं: अशोक
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। कर्नाटक विधानसभा में नेता प् ...
-
लाल किले की रामलीला में केवट की भूमिका निभाएंगे मनोज तिवारी
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। अभिनेता-गायक और भारतीय जनता ...
-
येदियुरप्पा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस ये ...
