खरगे, राहुल का शिबू सोरेन के निधन पर शोक
नई दिल्ली, सोमवार, 04 अगस्त 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (81) के निधन पर शोक व्यक्त किया और आदिवासी समाज के हितों की रक्षा में उनके योगदान को याद किया । राज्य सभा में विपक्ष के नेता खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'शिबू सोरेन जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। उन्होंने अपना जीवन अलग झारखंड राज्य के लिए संघर्ष तथा जल, जंगल और जमीन पर लोगों के अधिकारों और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित किया।
खरगे ने कहा, 'मैंने उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। ईश्वर उन्हें इस दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करे। गांधी ने शोक संदेश में कहा, 'आदिवासी समुदाय की सशक्त आवाज रहे सोरेन जी ने अपना जीवन उनके अधिकारों और हकों के लिए संघर्ष में खपा दिया। झारखंड के निर्माण में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। मैं हेमंत सोरेन जी, पूरे सोरेन परिवार और गुरुजी के सभी समर्थकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार थे और आज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनका निधन हो गया।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
