मणिपुर के तीन जिलों से छह उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, रविवार, 10 अगस्त 2025। मणिपुर के विभिन्न जिलों से सुरक्षाबलों ने पांच प्रतिबंधित संगठनों के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिन में बिष्णुपुर, इंफाल पश्चिम और थौबल जिलों में अलग-अलग अभियानों में उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनगांबा) की एक सक्रिय महिला सदस्य को शुक्रवार को इंफाल पश्चिम के चिंगमेइरोंग से गिरफ्तार किया गया, जबकि केसीपी (एमएफएल) के एक सदस्य को जिले के हाओबाम मारक स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (अपुनबा) के दो सक्रिय सदस्यों को शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के फयेंग से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने शनिवार को थौबल के समाराम ममांग से प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप के एक सदस्य और इंफाल पश्चिम के थांगटेक से पीआरईपीएके (पीआरओ) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया।
Similar Post
-
फॉर्म-7 दाखिल करना अपराध नहीं, ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज न किए जाएं: अशोक
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। कर्नाटक विधानसभा में नेता प् ...
-
लाल किले की रामलीला में केवट की भूमिका निभाएंगे मनोज तिवारी
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। अभिनेता-गायक और भारतीय जनता ...
-
येदियुरप्पा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस ये ...
