राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर, सोमवार, 11 अगस्त 2025। राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद इस परिसर की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है और इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उसने बताया कि दोपहर के समय जयपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक कॉल आई जिसमें सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस ने बताया कि सचिवालय स्थित सीएमओ भवन की गहन जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
Similar Post
-
प्रकाश चिक बराइक ने तृणमूल कांग्रेस एवं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, गुरुवार, 11 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज् ...
-
झारखंड में दो-तीन में मानसून के पहुंचने की संभावना : आईएमडी
रांची, गुरुवार, 11 जून 2026। झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो. त ...
-
ओडिशा के कंधमाल में माओवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
भुवनेश्वर, गुरुवार, 11 जून 2026। ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक् ...
